ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में इको कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत 10 घायल

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार इको कार ने पीछे से टक्कर मारी। यह हादसा इतना भीषण था कि इको कार के परखच्चे उठ गए और कार में सवार एक महिला सहित 12 व्यक्ति घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुच कर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात लगभग 12:30 बजे एक ट्रक खड़ा हुआ था तभी पानीपत की तरफ से इको कार रफ्तार से आ रही थी वह खड़े हुए ट्रक में पीछे से घुस गई। इको में एक महिला सहित 12 लोग सवार थे घायलों को नजदीक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात लगभग 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 70 के पास ट्रक से लोहे का सामान गिर गया था ड्राइवर ट्रक को रोककर लोहे के समान को चेक कर रहा था। इस दौरान पानीपत से डासना, सिकंदराबाद बुलंदशहर होते हुए बदायूं जा रही एक इको कार ने तेज रफ्तार से ट्रक में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की एक कर के परखच्चे उड़ गए।

पढ़ें  15 लाख की सुपारी देकर साले ने कराई जीजा की हत्या, जाने क्या रही हत्या की वजह...

हादसे की सूचना के बाद दादरी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी नवीन हॉस्पिटल व अशोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है। वही चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिनको ग्रेटर नोएडा की जिम्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

 

इको कार सवार 12 लोग हुए हादसे में घायल

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए देर रात हादसे में इको कार में एक महिला सहित 12 व्यक्ति सवार थे। इको कार में सवार व्यक्तियों की पहचान विवेक (22), रजनीश (24), नेत्रपाल (60), सादिक (23), एवरेन (24), देवराज (18), अरविंद (32), राजेश्वरी (35), बजेश और गजराज के रूप में हुई है। यह सभी लोग बदायूं के लिए जा रहे थे तभी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दादरी थाना क्षेत्र में इको कार का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई मृतकों में बदायूं निवासी अकरम वह एक अज्ञात व्यक्ति है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment