अस्पताल में भर्ती चंदन को सता रहा मौत का डर, रोते हुए पुलिस अध‍िकारियों से लगा रहा यह गुहार

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों (शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम भारती, मासूम सृष्टि व लाडो) की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी चंदन वर्मा को अब अपनी मौत का डर सता रहा है। दरअसल, आरोपी आज तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां पर भर्ती चंदन को अपनी मौत का डर सता रहा है। उसे लग रहा है कि इस अस्पताल में उसका सही से इलाज नहीं होगा और उसकी मौत हो जाएगी। इसलिए वह पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उसे सरकारी की बजाय किसी निजी अस्पताल में भर्ती किया जाए।

पुलिसकर्मियों से विनती कर रहा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में भर्ती चंदन वर्मा पुलिस से कह रहा है कि उसे सरकारी की बजाय किसी निजी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। निजी एवं अच्छे अस्पताल में इलाज का जो खर्च आएगा, उसे वह स्वयं भुगतान करेगा। वह रोते हुए पुलिस अधिकारियों से दूसरे अस्पताल ले जाने की विनती करता दिखा।

पुलिस से पिस्टल छीनकर भाग रहा था आरोपी

दरअसल, आरोपी चंदन वर्मा पुलिस से पिस्टल छीनकर भाग रहा था, तभी उसे यह गोली लगी। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब शिवरतनगंज थाने के उपनिरीक्षक मदन कुमार सिंह नहर पटरी के पास मिली पिस्तौल को अपने कब्जे में ले रहे थे। पुलिस ने एक बयान में कहा कि जब सिंह पिस्तौल और उसकी मैगजीन का निरीक्षण कर रहे थे तभी आरोपी चंदन वर्मा ने सिंह की पिस्तौल छीन ली और उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी। इस पर पुलिस निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बचाव में गोली चलाई जो वर्मा के दाहिने पैर में लगी। आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार रात नोएडा में एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया था वह दिल्ली भागने की फिराक में था।

पढ़ें  राम मंदिर में ध्वजारोहण से पहले अयोध्या पहुंचे CM योगी, तैयारियों का लिया जायजा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment