बांदा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, मां-बेटा समेत छह की मौत, दो घायल

Sanchar Now
3 Min Read

बांदा में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो में सवार 8 लोगों में से 7 की मौत हो गई। जबकि 1 घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मरने वालों में मां और बेटा भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के 13 साल के कल्लू को करंट लग गया था। बच्चे को इलाज के लिए परिवार बोलेरो से बबेरू CHC जा रहा था, तभी परैया दाई के पास 120 की रफ्तार से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग ​मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 6 की मौत होने की पुष्टि की। वहीं इलाज के दौरान 1 अन्य की भी मौत हो गई। हादसे में कल्लू और उसकी मां सैरबानो (38) , कैफ (16), मुसाहिद, साकिर और दो अन्य की मौत हो गई।

कटर मशीन से काटकर निकाले गए शव

हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया। गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर मशीन मंगाया गया। मशीन से गाड़ी को काट कर लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

120 की स्पीड में जा रही थी गाड़ी- डीएम

हादसे की सूचना मिलते ही बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, SP अभिनंदन बेबेरू CHC पहुंचे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा, ”हादसा देखकर ऐसा लग रह बोलेरो की स्पीड करीब 120 की रही होगी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन घायलों को बबेरू CHC लाया गया। जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पढ़ें  सीएम योगी ने 201 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया, बोले- कोराना काल में विपक्ष ने कोई काम नहीं किया

एक का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर है। CMS से बात हो गई है। सारे इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment