राजस्थान के ब्यावर में ट्रक के पीछे से घुसी बस, आंध्रा निवासी महिला की मौत, 38 घायल

Sanchar Now
2 Min Read

जयपुर। आंध्र प्रदेश से घूमने के लिए आई एक बस ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। हादसा आज सुबह हुआ। मामला ब्यावर जिले का है। जहां सुबह आंध्र प्रदेश के टूरिस्ट की एक बस टोल नाके पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के केबिन में बैठी 60 साल की महिला उछल कर नीचे गिर गई और बस के पहिए के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे में 13 टूरिस्ट घायल हुए। बस में करीब 40 लोग सवार थे। बस में एडवोकेट और उनकी फैमिली मेंबर सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा और मृतका की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई।

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के कुछ एडवोकेट अपनी फैमेली के साथ जैसलमेर घूमने आए थे। मंगलवार असलुबह वे वापस आंध्र प्रदेश की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के बिराटिया टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में बस के केबिन में बैठी आंध्र प्रदेश के सूर्य राव पेठा (विजयवाड़ा) निवासी 60 साल की शंकरादेवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद बस का कांच तोड़कर नीचे गिर गई।

जिस बस में सवार थी, उसी का चक्का उनके ऊपर से निकल गया। जिससे उनकी मौत हो गई। बस में करीब 40 सवारियां थी। जिसमें 13 जने घायल हो गए और अन्य कुछ लोगों को भी चोटें आई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें  UP News: जम्मू कश्मीर बस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment