शिक्षाविदों का सम्मान करना गर्व की बात, देश के विकास में शिक्षाविदों का महत्वपूर्ण योगदान

Sanchar Now
3 Min Read

रांची शहर के एक निजी होटल में दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित देश की जानी मानी संस्था जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा झारखंड प्रदेश के शिक्षाविदों के सम्मान में शिक्षाविद् सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए एक सौ सत्तर से अधिक शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आज का यह समारोह शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षाविदों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रयासों को पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संगठन के वर्किंग प्रेसिडेंट अनुपमा सिंह, झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार सिंह एवं मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जीआईएमएस संस्थान के एडवाइजर सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम समस्त अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुई।

अपने संबोधन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि “शिक्षाविद समाज की नींव होते हैं। उनका योगदान देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षाविदों को सम्मान मिलता है और नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने की प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने बताया कि आज इतनी बड़ी संख्या में शिक्षाविदों का सम्मान प्रदान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। इसके साथ ही धनबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संगठन के वर्किंग प्रेसिडेंट अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन के दौरान शिक्षाविदों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “शिक्षाविदों के प्रयासों के बिना समाज का विकास अधूरा है। उनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।”

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निजी कंपनी के वेयरहाउस में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

इस दौरान झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया और शिक्षकों के योगदान को समाज में बदलाव का महत्वपूर्ण कारक बताया। मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जीआईएमएस संस्थान के एडवाइजर सत्यप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन के दौरान झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए समस्त शिक्षाविदों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षाविदों के किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने की बात की। इस दौरान समस्त अतिथियों ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के समस्त सदस्यों का झारखंड प्रदेश में इतनी बड़ी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment