Aaj Ka Panchang, 4 November 2024 : आज कार्तिक शुक्ल तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 4 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार है. सोमवार का व्रत सुयोग्य वर की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके प्रभाव से जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलती है.

कार्तिक माह में सोमवार के दिन बिल्व पत्र, पुष्प, अक्षत, जल एवं दक्षिणा इत्यादि से शिव पूजन करें और जरुरतमंदों को दान दें. मान्यता है इससे शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है.

सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त और प्रदोष काल में शिवलिंग की विधिवत पूजा करें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग को अर्पित करें.

इसके बाद शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें. ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 4 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 4 नवंबर 2024 (Calendar 4 November 2024)

तिथि तृतीया (3 नवंबर 2024, रात 10.05 – 4 नवंबर 2024, रात 11.24 )
पक्ष शुक्ल
वार सोमवार
नक्षत्र तृतीया
योग शोभन, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल सुबह 07.58 – सुबह 09.20
सूर्योदय सुबह 06.35 – शाम 05.34
चंद्रोदय सुबह 09.06 – रात 07.14
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि तुला

शुभ मुहूर्त, 4 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 – दोपहर 12.26
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.45 – शाम 06.11
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त प्रात: 12.20 – प्रात: 02.03, 5 नवंबर
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 – प्रात: 12.31, 5 नवंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 02 May 2024: 02 मई का सूर्योदय-चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें यहां

4 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 10.42 – दोपहर 12.04
  • गुलिक काल – दोपहर 1.27 – दोपहर 2.49
  • विडाल योग – सुबह 06.35 – सुबह 08.04
  • विंछुंडो – पूरे दिन

आज का उपाय

आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सूर्योदय के समय शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और प्रदोष काल में शहद की धारा अर्पित करें। इसके बाद रुद्राक्ष की माला से सुबह शाम ‘ॐ नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का जप करें. इससे आर्थक मिलता है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment