आगरा: वायुसेना का विमान क्रैश का लाइव VIDEO, पैराशूट से कूदते नजर आए पायलट

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-29 क्रैश हो गया. उड़ते वक्त ही एयरक्राफ्ट में आग लग गई. जिसके बाद ये आग का गोला बनते हुए खेत में जा गिरा. क्रैश होने के वक्त एयरक्राफ्ट में 2 पायलट थे. पायलट और को-पायलट दोनों आग लगने के कुछ सेकेंड के अंदर ही एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हो गए. पायलट और को-पायलट 2 किलोमीटर दूर पैराशूट के जरिए लैंड हुए.

रिपोर्ट के मुताबिक, IAF का मिग-29 एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रुटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था. क्रैश होने के बाद ये आगरा के पास कागारौल के सोंगा गांव के खेत में गिरा है. हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दिए गए हैं.

MiG-29 के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में जलते एयरक्राफ्ट के चारों ओर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है. इस दौरान कुछ लोगों को एयरक्राफ्ट के टुकड़े भी उठाते देखा जा सकता है. हादसे की सूचना पर सेना के आला अधिकारी, रक्षा अधिकारी और DM मौके पर पहुंच चुके हैं.

MiG-29 रूस में निर्मित एक हाइटेक फाइटर जेट है. अमेरिका के सहयोगी देशों के संगठन नाटो में MiG-29 को  ‘फलक्रम’ के नाम से जाना जाता है. भारत में इसे ‘बाज़’ कहा जाता है. इंडियन एयरफोर्स में इसे 1987 में ऑफिशियली कमीशंड किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रैश हुआ फाइटर जेट MiG-29 यूपीजी का अपग्रेडेड वर्जन था.

बीते दो महीने में यह दूसरा MiG-29 एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है. इससे पहले सितंबर में रूटीन नाइट फ्लाइंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद ये क्रैश हो गया था. हालांकि, समय रहते इजेक्ट होकर पायलट ने अपनी जान बचा ली थी.

पढ़ें  हल्द्वानी हिंसा पर बड़ा अपडेट: अब्दुल मलिक का बेटा मोईद गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से पकड़ा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment