नाबालिग बेटी हुई प्रेग्‍नेंट तो मां और भाई ने उठाया खौफनाक कदम, गला रेता फ‍िर लगा दी आग, रूह कंपा देगी यह घटना

Sanchar Now
3 Min Read

हापुड़ में बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम दिल दहलाने वाली बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। किशोरी बहन के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर बड़े भाई ने मां के साथ मिलकर किशोरी का गला ब्लेड से रेत दिया। इसके बाद जिंदा जलाने की नियत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। संयोग से चीख सुनकर लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लेते हुए बुरी तरह झुलसी युवती को अस्पताल भेजा है। किशोरी को हापुड़ से मेरठ रेफर किया गया है। हादसे का कारण किशोरी का गर्भवती होना है।

नाबालिग किशोरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, जिसका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा था। परंतु हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को भाई और मां उसे लेकर गढ़ चौपला के एक नर्सिंग होम में पहुंचे। मेडिकल जांच में चिकित्सक द्वारा किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी। नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। गुस्साए भाई और मां ने किशोरी को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।

भाई और मां किशोरी को बाइक पर बैठाकर घर के लिए रवाना हो गए। गांव के बाहरी छोर पर स्थित जंगल में पहुंचते ही आग बबूला हो रहे भाई ने बाइक रोक ली और बैग में रखे ब्लेड से बहन का गला रेत दिया। दर्दनाक घटना के दौरान मां ने बेटी का कोई बचाव करने की बजाए बेटे का सहयोग करते हुए उसके हाथ पैर पकड़ लिये। इसके बाद दोनों ने मिलकर बाइक से पेट्रोल निकालते हुए घायल किशोरी के शरीर पर छिड़ककर आग लगा दी।

पढ़ें  Hapur: युवक-युवतियों से दोस्ती कर धोखा देने में माहिर, महंगे गिफ्ट देकर करते ठगी; युवती समेत तीन नाइजीरियन गिरफ्तार

चीख पुकार सुनकर जंगल में कामकाज कर रहे किसानों समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने जैसे तैसे आग बुझाई और बुरी तरह झुलसी किशोरी को एंबुलेंस से उपचार के लिए गढ़ सीएचसी भिजवाया। सूचना पर थाना बहादुरगढ़ पुलिस और सीओ आशुतोष शिवम भी मौका ए वारदात पर पहुंच गए।

सीओ के अनुसार किशोरी के गर्भवती होने का पता लगने पर मां और भाई ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया है। आरोपी मां और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि आग में लगने से झुलसी किशोरी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment