नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के नॉलिज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े हुए ट्रक में वैगनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें 3 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मौके पर पहुंची नॉलेज पार्क पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल, रविवार को नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां पर खराब खड़े हुए ट्रक में वैगनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिसमें वेगनर कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसमें अन्य बैठे हुए चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन चारों को भी मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक वेगनर कार ने खराब खड़े हुए ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिसमे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी वही नॉलेज पार्क पुलिस ने कार सवार चार लोगों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवो का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पढ़ें  Kanpur Accident: ट्रक ने स्कूली वाहन को टक्कर मारी, एक बच्चे की मौत; नौ घायल

एडीसीपी ने बताया कि यह सभी लोग नोएडा से ग्रेटर नोएडा अपने घर के लिए जा रहे थे। लेकिन तभी नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत 146 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर एक ट्रक यूपी 85 सीटी 8591 खराब होकर सड़क पर खड़ा हुआ था। जिसमें पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वेगनआर कार ने जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। दोनों वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है यातायात सुचारू रूप से संचालित है।

हादसे में पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत

नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक ही परिवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई यह सभी लोग नोएडा के हॉस्पिटल में किसी जानकार को देखकर घर लौट रहे थे। जिनमें तीन पुरुष में दो महिलाएं शामिल है। मृतकों की पहचान अमन (27), अमन के पिता देवी सिंह (60), अमन की माँ राजकुमारी (50), अमन की दो मौसी कमलेश (40) व विमलेश (41) के रूप में हुई है। सभी मृतक दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोड़ी गांव के पास काशीराम कॉलोनी के रहने वाले है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment