ऋषभ पंत ने तोड़ दिया बड़े-बड़े दिग्गजों का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले ही दिन कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी. टीम इंडिया पर्थ टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ढेर हो गई और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी महज 67 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए. इस तरह पूरे दिन कुल 17 विकेट गिरे. पर्थ टेस्ट के पहले दिन एक भी अर्धशतक नहीं लगा लेकिन 5 बड़ी बातें देखने को जरूर मिली, जानिए उनकी डिटेल.

टीम इंडिया का 150 वाला शर्मनाक आंकड़ा

पर्थ में टीम इंडिया सिर्फ 150 रनों पर ढेर हो गई जो कि टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे कम टोटल है. इससे पहले सिडनी में भी भारतीय टीम 150 पर ढेर हुई थी.ये मुकाबला साल 2000 में हुआ था. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में दूसरी पारी में 58 रन पर भी ऑल आउट हो चुकी है जो कि 1947 में हुआ था.

पहली बार इतना बुरा हाल

भारतीय टीम इस साल 5वीं बार टेस्ट मैचों में 160 से कम के स्कोर पर ढेर हुई है. इससे पहले सिर्फ 1952और 1959 में टीम इंडिया का टेस्ट मैचों में इतना बुरा हाल हुआ है.

18 बल्लेबाज 0 पर आउट

पर्थ टेस्ट में जायसवाल, पडिक्कल 0 पर आउट हुए. इस साल भारत के 18 बल्लेबाज टेस्ट मैचों में 0 पर आउट हुए हैं. ये भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन है. इससे पहले साल 2008 और 1983 में टेस्ट मैचों में भारत के 17 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए थे.

विराट का खराब प्रदर्शन जारी

पढ़ें  72 खिलाड़ियों पर खर्च हुए 467.95 करोड़, ऋषभ पंत सबसे महंगे भारतीय तो जोस बटलर सबसे महंगे विदेशी; जानें कौन कितने में बिका

विराट कोहली इस साल 26 पारियों में 12 बार दहाई का आंकड़ा छू पाने में नाकाम रहे हैं. ये किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे खराब प्रदर्शन है. रोहित शर्मा भी इस साल 12 बार दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने 35 पारियां खेली हैं.

ऋषभ पंत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 661 टेस्ट रन बना दिए हैं. वो ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 13 पारियों में इस कारनामे को अंजाम दिया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment