पुनीत सुपरस्टार को 2 लोगों ने जमकर पीटा, वायरल वीडियो में रो-रोकर मांगी माफी, जानें मामला

Sanchar Now
4 Min Read

अपनी अजीबोगरीब हरकत के लिए इंटरनेट पर फेमस पुनीत सुपरस्टार आए दिन सोशल मीडिया पर बवाल मचाते रहता है। कभी वह गोबर खाते हुए वीडियो बनाता है तो कभी नाले का पानी पीते हुए। हाल में पुनीत का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग मिलकर उसे बहुत मार रहे हैं। वीडियो को दो शख्स उसकी लात-घूसों और थप्पड़ों से कुटाई करते दिख रहे हैं। दोनों शख्स ने पुनीत को पीटने की वजह भी बताई।

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो

दोनों बंदों का आरोप है कि पुनीत सुपरस्टार ने उनसे पैसे लेने के बावजूद भी उनका काम नहीं किया। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई। जिसमें कई लोगों को यह सब एक नाटक लगा और उन्होंने कहा कि ये वीडियो असली नहीं है। ये पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। लेकिन वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पुनीत को जिस तरह से मारा जा रहा है, वह देखते हुए वीडियो स्क्रिप्टेड नहीं लग रहा है। जबकि कई लोगों ने पुनीत की पिटाई का खूब आनंद लिया और कहा कि पुनीत को मार खाते हुए देखकर मजा आ गया। पुनीत की पिटाई के दो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर के क्लेश नाम के पेज से शेयर किया गया है।

पिटाई करने वालों ने बताई मारने की वजह

वायरल हो रहे वीडियो में दो बंदों को पुनीत सुपरस्टार पर लात-घूसे और थप्पड़ों की बारिश करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों बंदों ने पूरे मैटर को डिटेल में भी बताया है। जिसमें प्रदीप ढाका नाम के बंदे ने बताया कि इसने हमारे साथ गलत किया और अब इसने सबक ले लिया। प्रदीप आगे बताता है कि ये हमसे पैसे ले लेते है, फिर काम नहीं करते। इसने हमारे साथ भी ऐसा ही किया था। वीडियो में आगे प्रदीप कहता है कि हमने इसे 2 महीने पहले वीडियो बनाने के लिए पैसे दिए थे और इसने हमसे 1 लाख रुपये लिए थे। लेकिन इसने काम नहीं किया। फिर वह बंदा पुनीत से कहता है कि पहले तू मेरे पैसे वापस कर, और सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांग। जिसके बाद पुनीत दोनों हाथ जोड़कर रोते हुए माफी मांगता है और कैमरे के साने उठक-बैठक करके दिखाता है।

पुनीत को मार खाते देख खुश हुए लोग 

पढ़ें  टीवी एक्टर योगेश महाजन का 44 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, फ्लैट में मिली लाश

पुनीत के इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों ने लाइक किया है। जबकि तमाम लोगों उसकी पिटाई पर खुशी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पुनीत को ऐसे नहीं मारना चाहिए था। अगर उसने गलत किया था तो पुलिस में उसकी शिकायत करनी चाहिए थी। एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि पुनीत ने इतना मार खाने के लिए भी पैसे लिए होंगे। तभी वह चुपचाप खूब मार खा रहा है। इतना पिटने के बाद भी पुनीत लगातार इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो अपलोड कर रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment