भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 में सिर्फ इन 4 बल्लेबाजों ने लगाए शतक, लिस्ट में कितने भारतीय शामिल

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मैच रविवार को खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं। विश्व कप से पहले ठीक पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में सिर्फ चार ही बल्लेबाज शतक लगा सके हैं। आइए जानते हैं दोनों टीमों की ओर से किन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है…

​​​​​​​कॉलिन मुनरो (109*): भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 इतिहास में सबसे पहला शतक कॉलिन मुनरो ने लगाया, जिन्होंने चार नवंबर 2017 को राजकोट में यह पारी खेली थी। इस मैच में मुनरो ने 58 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम सात विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम किया।विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव (111*): सूर्यकुमार ने 20 नवंबर 2022 को माउंट मौंगानुई में खेले गए मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्कों और 11 चौकों के साथ नाबाद 111 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 191/6 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवरों में महज 126 रन पर समेटकर मैच 65 रन से जीता।

शुभमन गिल (126*): यह मैच अहमदाबाद में एक फरवरी 2023 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 168 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में गिल ने 63 गेंदों में सात छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 126 रन बनाए। उनकी इस पारी ने भारत को 234/4 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में कीवी टीम 12.1 ओवरों में महज 66 रन पर सिमट गई।

पढ़ें  Sushant Singh Rajput के फ्लैट में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा, बोलीं- 'ये जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है'

ईशान किशन (103): भारत ने 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध 46 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट खोकर 271 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 43 गेंदों में 10 छक्कों और छह चौकों के साथ 103 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाए। इसके जवाब में फिन एलेन (80) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को मजबूत टक्कर दी, लेकिन टीम 19.4 ओवरों में 225 रन पर सिमट गई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment