अभिषेक बच्चन ने खरीदे 6 लग्जरी अपार्टमेंट, करोड़ों में है इनकी कीमत

Sanchar Now
2 Min Read

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे मशहूर और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे भी हैं। ‘गुरु’, ‘मनमर्जियां’, ‘दसवीं’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अपने पिता जैसी बुलंदियों को तो नहीं छू सके लेकिन अभिनय के लिए लगातारा तारीफें बटोरते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि एक्टर ने मुंबई के बोरीवली इलाके में छह अपार्टमेंट खरीदे हैं।

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली इलाके में ओबेरॉय रियल्टी द्वारा ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में छह अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 15.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दस्तावेजों के अनुसार, एक्टर ने 31,498 रुपये प्रति वर्ग फीट की कीमत पर कुल 4,894 वर्ग फीट RERA कार्पेट खरीदा है।

अभिषेक बच्चन के 6 अपार्टमेंट का साइज

छह अपार्टमेंट बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) के किनारे स्थित इमारत की 57वीं मंजिल पर हैं। दस्तावेजों में आगे बताया गया है कि छह अपार्टमेंट 28 मई, 2024 को रजिस्टर्ड किए गए थे, जिनमें 10 कार पार्किंग की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा, छह अपार्टमेंट में से दो का आकार 252 वर्ग फुट है, दो अपार्टमेंट लगभग 1,100 वर्ग फुट में फैले हैं, जबकि बाकी के दो अपार्टमेंट 1094 वर्ग फुट में फैले हुए हैं।

तीन साल पहले अभिषेक बच्चन ने बेचा था अपार्टमेंट

वैसे अभिषेक इससे पहले भी ओबेरॉय रियल्टी अपार्टमेंट में इनवेस्ट कर चुके हैं। 2021 में उन्होंने मुंबई में वर्ली में ओबेरॉय रियल्टी के प्रोजेक्ट ‘ओबेरॉय 360 वेस्ट’ में एक अपार्टमेंट 45.75 करोड़ रुपये में बेचा था। यह अपार्टमेंट उन्होंने 2014 में 41 करोड़ रुपये से ज्यादा दाम में खरीदा था। और अब उन्होंने करीब 15 करोड़ में 6 अपार्टमेंट खरीदकर सबको चौंका दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment