शादी के एक दिन बाद अर्जुन तेंदुलकर ने किया ये बड़ा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे

Sanchar Now
3 Min Read

अपने खेल को लेकर खिलाड़ी कितने जुनूनी होते हैं, इसके अलग-अलग उदाहरण सालों से देखने को मिलते रहे हैं. भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह हाल ही में पिता के निधन के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के साथ जुड़े हैं. वहीं कई खिलाड़ी फैमिली फंक्शन तक छोड़ देते हैं, ताकि मैच खेल सकें. महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हों लेकिन खेल को लेकर उनका जज्बा कम नहीं है. यही कारण है कि शादी के 24 घंटे बाद ही वो अपनी टीम के लिए मैदान पर उतर आए.

24 घंटे बाद ही खेलने उतरे अर्जुन

बाएं हाथ के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ शादी की. इस शादी में भारतीय क्रिकेट जगत के अलावा बिजनेस और राजनीतिक घरानों से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं. शादी तो धूम-धाम से हुई ही और इसने उम्मीद के मुताबिक खूब चर्चा भी बटोरी. मगर अब चर्चा में अर्जुन का जुनून है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. शादी के 24 घंटे भी बमुश्किल ही पूरे हुए थे और अर्जुन सीधे अपनी टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर आए.

अब अगर बात इंटरनेशनल क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट या फिर IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट की होती तो शायद ही किसी को हैरानी होती. मगर अर्जुन की वापसी हुई डीवाई पाटिल टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में, जो मुंबई का एक छोटा लेकिन काफी अहम टूर्नामेंट है. अर्जुन इस सीजन में टूर्नामेंट की टीम डीवाई पाटिल ब्लू की ओर से खेल रहे थे और शादी से पहले के मुकाबलों में अहम योगदान दे भी चुके थे. ऐसे में शादी के अगले दिन ही जब मैच पड़ा तो वो खेलने के लिए तैयार थे. वजह थी टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच.

पढ़ें  इस युवा खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली, दिल्ली ने अपनी टीम का किया ऐलान

न चले वैभव और न ही अर्जुन, टीम की हार

हालांकि, ये मुकाबला अर्जुन और उनकी टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. डीवाई पाटिल ब्लू का सेमीफाइनल में मुंबई कस्टम्स से मैच था. इस मैच में ब्लू टीम ने पहले बैटिंग की लेकिन 20 ओवर में वो सिर्फ 156 रन ही बना सकी. इसी टीम में युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी थे, जिन्होंने पिछली बार 19 गेंदों में 67 रन की पारी खेली थी. मगर इस बार वो कोई योगदान नहीं दे सके और 3 गेंदों में खाता खोले बिना आउट हो गए. अर्जुन भी सिर्फ 9 रन ही बना सके. टीम के लिए कप्तान शशांक सिंह ने 24 गेंदों में 42 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई कस्टम्स की टीम ने 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बनाई. अर्जुन बॉलिंग में भी नहीं चले और 1 ही ओवर में 20 रन लुटा दिए.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment