‘नागाबंधम’ के मेकर्स ने बढ़ाई एक्साइमेट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का हाई-एनर्जी सॉन्ग ‘सुरा सुरा’

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘नागाबंधम’ का निर्देशन अभिषेक नामा कर रहे हैं। इस फिल्म में विराट कर्ण, नभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

2026 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘नागाबंधम’, अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। मेकर्स ने टीजर और पहले गाने ‘नमो रे’ के जरिए दर्शकों के बीच जो एक्साइटमेंट पैदा की थी, उसे अब एक नए अपडेट के साथ और बढ़ा दिया है। ‘नमो रे’ ने पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी और अब अगला धमाका होने के लिए तैयार है।

​मेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म का दूसरा गाना ‘सुरा सुरा’ 19 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इस घोषणा के साथ एक बेहद कलरफुल पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें विराट कर्ण, नभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन डांस के जबरदस्त पोज देते हुए जश्न के मूड में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना काफी हाई-एनर्जी और ग्रूवी होने वाला है। कैप्शन में बताया गया है कि यह एक वेडिंग वाइब्स वाला फुट-टैपिंग नंबर होगा, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा।

हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र ने एक रहस्यमयी और जादुई दुनिया की झलक दिखाई है, जो दर्शकों के लिए एक भव्य सिनेमाई अनुभव का संकेत देती है। यह फिल्म धार्मिक विषयों (theological themes), बेहतरीन वीएफएक्स (VFX) और दमदार बैकग्राउंड स्कोर का एक अनोखा मिश्रण है, जो कहानी की गहराई और किरदारों के प्रभावशाली पलों को और भी खास बनाता है। भारतीय संस्कृति और इतिहास से जुड़ी यह फिल्म देश के गौरवशाली अतीत और पौराणिक कथाओं के उन अनछुए पहलुओं से प्रेरित है, जो इसे इस जॉनर की दूसरी फिल्मों से अलग खड़ा करते हैं।

पढ़ें  फिन एलन के तूफानी शतक की बदौलत KKR ने दर्ज की धमाकेदार जीत

​’नागाबंधम’ की कहानी, पटकथा और निर्देशन का जिम्मा अभिषेक नामा ने संभाला है। किशोर अन्नपुरेडी और निशिता नागिरेड्डी द्वारा निर्मित यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को पूरे भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment