वनडे सीरीज में मिली हार पर कप्तान गिल का बयान- ‘विराट की बल्लेबाजी ‘प्लस प्वाइंट’ लेकिन…’

Sanchar Now
4 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय टीम को अपने घर में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ बाइलेटर वनडे सीरीज में हार मिली है. इस हार से भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल निराश हैं. गिल ने कहा कि हमने पहला वनडे जिस तरह से जीतकर सीरीज का आगाज किया उसके बाद जब सीरीज एक एक से बराबर हुई तो मैं बहुत निराश हो गया. कुछ एरिया ऐसे हैं जहां हमें काम करने की जरूरत है. भारत के विराट कोहली के शानदार शतक और हर्षित-नितीश के अर्धशतक के बावजूद वनडे सीरीज गंवा बैठा. पहला वनडे हार के बाद नयूजीलैंड ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों के बीच अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 का आगाज 21 जनवरी से होगा.

तीसरा वनडे हार के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा, ‘पहले मैच के बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. और फिर हम जिस तरह से खेले उससे निराशा हुई. कुछ ऐसे एरिया हैं जिन पर हमें ध्यान देना होगा. सोचना होगा और बेहतर करना होगा. (पॉजिटिव बातों पर) जिस तरह से विराट भाई बैटिंग कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से हमेशा एक प्लस पॉइंट है. जिस तरह से हर्षित ने इस सीरीज में बैटिंग की है. नंबर 8 पर बैटिंग करना आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने जिम्मेदारी संभाली और जिस तरह से तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में बॉलिंग की है, वह काफी अच्छा रहा है.’

कोहली ने 54वां वनडे शतक जड़ा

बल्लेबाज विराट कोहली (124 रन) का 54वां वनडे शतक भी भारतीय टीम के काम नहीं आ सका. जिससे न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में 41 रन की जीत से सीरीज 2-1 से अपने नाम की. न्यूजीलैंड के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि उसने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मुकाबलों के लिए भारत का दौरा शुरू किया था लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती थी. इस जीत से उसने 37 साल बाद भारत में सीरीज जीतने का इंतजार खत्म किया.

पढ़ें  'मैंने कभी उसे...; हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने पर बोले हेड कोच आशीष नेहरा

शुभमन गिल ने नितीश के लिए दिया ये बयान

शुभमन गिल ने आगे वर्ल्ड कप को ध्यान मे रखते हुए कहा, ‘जहां यह होने वाला है, हम उसे (नीतीश कुमार रेड्डी) मौके देना चाहते हैं. जब वह मैदान पर हो तो हम उसे काफी ओवर देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि हमारे लिए किस तरह के कॉम्बिनेशन काम करते हैं. उसके लिए भी किस तरह की गेंदें काम करती हैं.’भारत के तेज गेंदबाजों के शुरुआती झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड ने मिचेल के लगातार दूसरे शतक और फिलिप्स के तूफानी सैकड़े से आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

कोहली का शतक टीम के काम नहीं आया

कोहली (108 गेंद) का दबाव में खेला गया शानदार और जुझारू शतक भारतीय टीम के काम नहीं आ सका जिससे टीम जवाब में 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गई. इससे भारत को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंडसे पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा. दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन कोहली डटे रहे और पारी के अंत में आउट हुए. न्यूजीलैंड के लिए जैकरी फोक्स ने 77 रन देकर तीन और क्रिस्टियन क्लार्क ने 54 रन देकर तीन तीन विकेट झटके. वहीं जेडन लेनोक्स ने 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment