श्रीलंका की हार बनी पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए फनी मीम्स, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Sanchar Now
3 Min Read

पल्लेकेले: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की न्यूजीलैंड के हाथों 61 रनों की हार ने न केवल मेजबान टीम का सफर खत्म किया, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की रातों की नींद भी उड़ा दी है। पल्लेकेले में श्रीलंका की इस शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। भारत और पाकिस्तान के यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी से इस स्थिति का जमकर मजा ले रहे हैं।

पाकिस्तानी फैंस का छलका दर्द

न्यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल समीकरण को इतना पेचीदा बना दिया है कि अब फैंस केवल दुआओं का सहारा ले रहे हैं। एक पाकिस्तानी यूजर ने अपना दुख बयां करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान के लिए दुआ करता हूँ तो पाकिस्तान हार जाती है, किसी और टीम के सपोर्ट में दुआ करता हूं तो वह और बुरी तरह हार जाती है।’ यूजर्स श्रीलंका की इस हार को पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बता रहे हैं।

श्रीलंकाई बल्लेबाजी का उड़ा मजाक

मैच के दौरान जिस तरह से श्रीलंकाई बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट रहे थे, उसे लेकर भारतीय यूजर्स ने मीम्स की झड़ी लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल एक मीम में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ‘आया राम, गया राम’ की तर्ज पर दिखाया गया है। फैंस का कहना है कि मेजबान टीम ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के बजाय घुटने टेक दिए, जिससे पाकिस्तान की क्वालीफिकेशन की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं।

जज्बात बदल गए, हालात बदल गए!

मैच में एक समय ऐसा था जब न्यूजीलैंड की टीम 84 रन पर 6 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। उस वक्त पाकिस्तानी फैंस बेहद खुश थे कि श्रीलंका यहां से मैच जीत सकता है। लेकिन कीवी टीम ने जबरदस्त कमबैक करते हुए स्कोर 168/7 तक पहुँचा दिया। इस यू-टर्न पर एक यूजर ने पाकिस्तानी फैंस का रिएक्शन शेयर करते हुए मजेदार मीम शेयर किया है। 84-6 से 168 तक के सफर ने पाकिस्तानी फैंस को जश्न मनाने से सीधे सदमे में पहुंचा दिया।

पढ़ें  रात के अंधेरे में इस एक्टर पर हुआ रॉड से हमला, FIR दर्ज

कुदरत का निजाम और पेचीदा समीकरण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे मीम्स में दिखाया जा रहा है कि कैसे पाकिस्तानी फैंस अब कैलकुलेटर लेकर इंग्लैंड की जीत की दुआ मांग रहे हैं। भारत के यूजर्स तंज कसते हुए कह रहे हैं कि पाकिस्तान की किस्मत अब खुद के प्रदर्शन से ज्यादा दूसरी टीमों के हार-जीत पर निर्भर है।श्रीलंका की हार ने ग्रुप-2 के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment