पर्थ में शतक जड़ यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, कर ली सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहला टेस्ट काफी रोमांचक होते जा रहा है। इस मुकाबले में जहां भारत बैकफुट पर दिखाई दे रही थी, वहीं टीम ने अब ऑस्ट्रेलिया को पीछे ढकेल दिया है। भारत के लिए दूसरी पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल ने शानदार खेल दिखाया और तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही उन्होंने शतक जड़ दिया है। उनका ये ऑस्ट्रेलिया में पहला शतक है। उन्होंने ये शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बना लिए हैं।

तीसरे दिन के खेल में यशस्वी ने जोश हेजलवुड के खिलाफ 62वें ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यशस्वी का ये SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनका पहला शतक है। इतना ही नहीं इस शतक से भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर की बराबरी भी कर ली है।

23 साल की उम्र से पहले सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत)

दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में ये शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में पहले अब तक 4 शतक लगा लिए हैं। इस मामले में जायसवाल ने सुनील गावस्कर और विनोद कांबली की बराबरी कर ली है।

8 – सचिन तेंदुलकर
5 – रवि शास्त्री
4 – सुनील गावस्कर
4- विनोद कांबली
4- यशस्वी जयसवाल

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

101 – एमएल जयसिम्हा, ब्रिस्बेन, 1967-68
113 – सुनील गावस्कर, ब्रिस्बेन, 1977-78
101* – यशस्वी जायसवाल, पर्थ, 2024
ये तीनों ही भारत की दूसरी पारी में आए

जानकारी के लिए बता दें कि पर्थ में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। जिसके बाद ऐसा समझा जा सकता है कि भारत की पहले मुकाबले में जीत पक्की है। टीम इंडिया ने अब तक ऑस्ट्रेलिया पर 266 रन की लीड ले ली है और भारत के हाथ में अभी भी 9 विकेट है। भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा, जिन्होंने 176 गेंदों में 77 रन बनाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी के साथ देवदत्त पडिकल मौजूद हैं।

पढ़ें  T20 World Cup जीतते ही Virat Kohli ने लगाया Anushka Sharma को फोन, वीडियो कॉल पर बच्चों संग खेलते दिखे क्रिकेटर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment