Aaj Ka Panchang, 11 December 2024 : आज मोक्षदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 11 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती है. वहीं गणपति जी का प्रिय बुधवार भी है. मोक्षदा एकादशी के दिन श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश देकर जीवन की सच्चाई से रूबरु कराया था.

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उनके मंत्रों का तुलसी की माला से जाप करें. साथ ही, केसर वाले दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें. फिर गीता का पाठ करें मान्यता है इससे मोक्ष के रास्ते खुल जाते हैं.

यदि किसी भी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो उसे मोक्षदा एकादशी के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए. इससे गुरु देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है इससे गुरु की कृपा प्राप्त होती है विवाह के योग बनते हैं. भाग्य का साथ मिलता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 11 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 11 दिसंबर 2024 (Calendar 11 December 2024)

तिथि एकादशी (11 दिसंबर 2024, सुबह 3.42 – 12 र 2024, दिसंबर, प्रात: 1.02)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र रेवती
योग वरीयान, रवि योग
राहुकाल दोपहर 12.15 – दोपहर 1.32
सूर्योदय सुबह 7.03 – शाम 05.25
चंद्रोदय सुबह 02.05- प्रात: 3.33, 12 दिसंबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि मीन
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 11 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.21 – शाम 05.48
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 9.34 – सुबह 11.03
निशिता काल मुहूर्त रात 11.46 – प्रात: 12.41, 12 दिसंबर
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 30 नवंबर 2025 : मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 8.22 – सुबह 9.39
  • गुलिक काल – सुबह 10.57 – दोपहर 12.15
  • पंचक – सुबह 7.04 – सुबह 11.48
  • भद्रा काल – दोपहर 2.27 – प्रात: 1.09, 12 दिसंबर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment