ग्रेटर नोएडा में धारदार हथियार से पत्नी ने की पति की हत्या

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में किराए पर रहने वाले युवक की धारदार हथियार से सोते समय गला काटकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के बाद से युवक की पत्नी फरार है। प्रथम दृष्टया पुलिस का शक पत्नी पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर का रहने वाला बनी अपनी पत्नी के साथ सिरसा गांव में किराए पर रहता था। बनी की हत्या की सूचना डायल 112 पर पुलिस को मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक की जांच में पता चला है कि गले पर हमला करके युवक की हत्या की गई है।

शख्स का पत्नी से था विवाद

घटना के बाद से युवक की पत्नी फरार है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। आसपास के लोगों का कहना है कि पत्नी से किसी बात को लेकर युवक का विवाद हुआ था।

पढ़ें  नोएडा में नए कानून के तहत सूरजपुर में दर्ज हुई पहली एफआईआर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment