ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर जीटा 1 की AVJ सोसायटी के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दो गुटों में लात – घुसे के साथ जमकर मारपीट की जा रही है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।

दरअसल, गौतम बुध नगर में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि वह किसी भी घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते। मामला सूरजपुर के सेक्टर जीटा वन का है जहां पर एवीजे हाईट सोसायटी के बाहर सोमवार को दो गुटों में मामूली कहां सनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग नोएडा पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

सूरजपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर मामूली विवाद में दो पक्षों में एविजे हाइट्स सोसायटी के गेट पर जमकर मारपीट हुई। एवीजी हाइट्स सोसायटी में रहने वाले अविश बालियान ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह सोमवार की शाम को सोसायटी के बाहर थे। तभी गाड़ी हटाने को लेकर उनकी एक व्यक्ति से बहस हो गई। बहस के बाद दबंग ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी इसके बाद दूसरे पक्ष के कई लोगों ने जमकर पीड़ित के साथ मारपीट की।

पढ़ें  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी पर कोर्ट ने दिया पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश

पीड़ित अविश बालियान ने सूरजपुर पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी साकीपुर निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment