Aaj ka Panchang 20 December 2024: आज बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 20  दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा में दीपक लगाकर श्रीसूक्त का पाठ करें. घी की बाती जला रहे हैं तो दीपक में रुई की बाती का प्रयोग करना उत्तम माना गया है, वहीं जब तेल का दीपक जलाते हैं तो लाल धागे की बाती बनाना चाहिए.

शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति माता लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करता है, उसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके अलावा पूजा के दौरान उपयोग में लाए गए कमलगट्टे को घर की तिजोरी में रखने से जीवनभर धन की कमी नहीं होती है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 20 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 20 दिसंबर 2024 (Calendar 20 December 2024)

तिथि पंचमी (19 दिसंबर 2024, 10.06 – 20 दिसंबर 2024, सुबह 10.48)
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
नक्षत्र मघा
योग विष्कंभ, रवि योग
राहुकाल सुबह 11.02 – दोपहर 12.19
सूर्योदय सुबह 7.08 – शाम 05.27
चंद्रोदय रात 10.26 – सुबह 11.05
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि सिंह
सूर्य राशि धनु

शुभ मुहूर्त, 20 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.54 – दोपहर12.36
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.21 – शाम 05.48
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त प्रात: 1.12 – प्रात:2.55, 21 दिसंबर
निशिता काल मुहूर्त रात 11.50 – प्रात: 12.45, 21 दिसंबर
पढ़ें  Washington prepares for Donald Trump's big moment

20 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 2.54 – शाम 4.11
  • आडल योग – प्रात: 3.47 – प्रात: 7.01, 21 दिसंबर
  • विडाल योग – सुबह 7.09 – प्रात: 3.47, 21 दिसंबर
  • गुलिक काल – सुबह 8.27 – सुबह 9.44

आज का उपाय

शुक्रवार के दिन एकांत जगह पर बैठकर ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप करें. मान्यता है इससे धन लाभ होता है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment