Aaj Ka Panchang, 31 December 2024 : आज पौष शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 31 दिसंबर 2024 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार है. ये इस साल का आखिरी दिन है. नए साल की शुरुआत करने से पहले आज रात हनुमान जी के समक्ष तेल का दीपक लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. एक बर्तन में गेहूं भरकर रखें फिर अगले दिन इन्हें मंदिर में दान दे दें. मान्यता है कि इससे नया साल सुख-समृद्धि से भरा होता है.

अगर आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ रही है और व्यापार या कार्यक्षेत्र में बिना किसी कारण आपका अनहित चाहने वालों की संख्या बढ़ रही है, तो इसके लिए घर में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके हनुमान जी की तस्वीर लगा लें. इसके साथ ही, किसी खास पर्व या तिथि पर हनुमान जी का ऋंगार करवाने से कुछ ही दिन में विरोधी शांत हो जाएंगे.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 31 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 31 दिसंबर 2024 (Calendar 31 December 2024)

तिथि प्रतिपदा (31 दिसंबर 2024, सुबह 3.56 – 1 जनवरी 2025, प्रात: 3.21)
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
योग ध्रुव, त्रिपुष्कर योग
राहुकाल दोपहर 3.00 – शाम 4.17
सूर्योदय सुबह 7.08 – शाम 05.27
चंद्रोदय सुबह 7.41 – शाम 5.53, 1 जनवरी 2025
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि धनु
सूर्य राशि धनु

शुभ मुहूर्त, 31 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.01 – दोपहर 12.43
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अजय काल मुहूर्त रात 7.14 – रात 8.51
निशिता काल मुहूर्त रात 11.57 – प्रात: 12.52, 1 जनवरी
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 14 October 2024 : आज द्वादशी तिथि का क्षय, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 9.49 – सुबह 11.07
  • आडल योग – प्रात: 12.03 – सुबह 7.14, 1 जनवरी
  • गुलिक काल – दोपहर 12.24 – दोपहर 1.42
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment