दादरी कस्बे में दो आवारा सांड लड़ाई के दौरान गारमेंट्स की दुकान में घुसे जमकर मचाया उत्पात, देखे वीडियो

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दादरी कस्बे में मंगलवार को दो आवारा सांड का आतंक देखने को मिला। जब दोनों सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड गारमेंट्स की दुकान के अंदर घुस गया और जब उसको डंडा मार कर बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह भड़क गया। जिसके बाद उसने दुकान में जमकर तांडव मचाया। दुकान में मौजूद व्यापारी और सेल्समैन अपनी जान बचाते नजर आए काफी मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला गया लेकिन दुकान के अंदर घुस कर सामने जो तांडव मचाया उससे व्यापारी का काफी नुकसान हुआ है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल, यह घटना दादरी थाना कस्बे की मंगलवार की शाम की है जब बाजार में दो आवारा सांड आपस में लड़ रहे थे इसी दौरान दोनों साड़ लड़ते-लड़ते उनमे से एक सांड रेडीमेड गारमेंट की दुकान के अंदर घुस गया। जिसमें व्यापारी व सेल्स मेन ने उस को बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह भड़क गए और वह दुकान के अंदर ही सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। काफी मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दुकान अस्त-व्यस्त हो चुकी थी और दुकान के अंदर मौजूद लोगों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई।

दादरी कस्बे में दुकान के अंदर सांड के घुसकर तांडव मचाने का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह दुकान दादरी कस्बे के अंतर्गत घनश्याम रोड पर दिनेश राशन वाले की बताई जा रही है। मंगलवार की शाम को वह सभी दुकान के अंदर बैठे हुए थे तभी दुकान के बाहर दो सांडों की लड़ाई हो रही थी और लड़ाई के दौरान एक सांड दुकान के अंदर घुस गया दुकान के अंदर मौजूद व्यापारी व सेल्समैन ने जब उसको बाहर निकालने का प्रयास किया और डंडा मारकर जब उसको बाहर निकाल रहे थे तभी वह भड़क गया और जिसके बाद उसने दुकान में भारी तांडव मचाया। दुकान के अंदर मौजूद व्यापारी व सेल्समैन ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई और काफी मशक्कत के बाद सांड को शोरूम से बाहर निकाला लेकिन जब तक दुकान में काफी नुकसान हो गया था।

पढ़ें  कर्मचारियों को लेकर जा रही यामाहा कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल

दादरी कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि दादरी में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। सड़कों और बाजारों में सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका और प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है इससे पहले भी ऐसी कोई घटना हो चुकी है जिनमें कई लोग भी चोटिल हो गए हैं दादरी कस्बे में चारों तरफ सड़कों पर और बाजारों में आवारा सांड घूमते दिखाई देते हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment