विधायक तेजपाल नागर ने किया ’पुष्पोत्सव 2025’ का अवलोकन

Sanchar Now
3 Min Read

तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आज औपचारिक समापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क में आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी रविवार को संपन्न हो गई। दादरी से विधायक तेजपाल नागर ने आज ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिरभोज पार्क में आज ’पुष्पोत्सव 2025’ का औपचारिक समापन की घोषणा किया। शुक्रवार से इस तीन दिवसीय ’पुष्पोत्सव 2025’ का आयोजन भव्यता के साथ हो रहा था। पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन विधायक तेजपाल नागर ने यहां पर प्रदर्शित हो रहे पुष्प डिजाइन, लैंड स्केपिंग, गमलों एवं स्पाॅट गार्डन की सजावट प्रदर्शनी को देखा और सराहना किया। क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों, निवासियों सोसाइटियों और निवासियों के हिस्सेदारी से विभिन्न वर्गों के प्रदर्शनी को देखकर विधायक ने सभी के प्रयासों का सराहना किया। विधायक श्री तेजपाल नागर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को एसीईओ श्री लक्ष्मी वीएस के मौजूदगी में पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि इस पुष्प प्रदर्शनी से क्षेत्र के निवासियों को फूलों के बारे में ढेर सारी जानकारियां मिली। ग्रेटर नोएडा यहां की सड़कें, लाइट और हरे भरे पार्कों से पहचाना जाता है। संबोधन के अंत में उन्होंने पुष्पोत्सव 2025 के औपचारिक समापन का घोषणा किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की उद्यानिकी विभाग इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को इस बसंती मौसम में फूलों की तमाम प्रजातियां देखने को मिला। इस पुष्प प्रदर्शनी में गेंदा फूल (मैरीगोल्ड) को थीमफूल बनाया गया है। स्कूली छात्रों और आम नागरिकों नें कई तरह की। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और पुष्पोत्सव-2025 की भव्यता को और भी बढ़ा दिया। मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिताएं भी शामिल थी। आज रविवार को अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे अपने माता-पिता के साथ सिटी पार्क में पहुंचे। लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र फूलों से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, इंडिया गेट का मॉडल, पशु-पक्षियों, आयरन मैन, हाथी तथा अन्य आकृतियां रहे। दर्शकों ने इसके अलावा खूबसूरत पुष्प डिजाइन, लैंडस्केपिंग और गमलों की सजावट आदि भी खूब पसंद आए। उद्यानकी से संबंधित सामानों से भरे हुए दुकानों पर भी खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, ओएसडी अभिषेक पाठक, उप महाप्रबंधक जितेंद्र गौतम, ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना, उद्यान विभाग के प्रभारी निदेशक नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम, सहायक निदेशक बुद्ध विलास, प्रबंधक पवन कुमार, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित अन्य अधिकारीगण तथा नागरिक मौजूद रहे।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण ने हर गांव व सेक्टरों से कूड़ा उठाने के लिए निकाला टेंडर, 264 करोड़ होंगे खर्च
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment