हाथरस में अपहरण करके 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

हाथरस: उत्तर प्रदेश में एक सात साल की मासूम के साथ कथित तौर पर रेप की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया. ये मामला हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के बिसावर कस्बे का है. जानकारी के अनुसार 7 साल की एक मासूम बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार की शाम 7 बजे करीब बाजार से कुछ सामान लेकर आ रही थी. तभी एक दरिंदा आया और 7 साल की मासूम को उठाकर ले गया. आरोपी ने बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया. वहीं  छोटी बहन ने तत्काल अपने परिजनों को जाकर सूचना दी. जिसके बाद बच्ची के घरवाले और ग्रामीण तत्काल बच्ची की खोज पर निकल पड़े. काफी देर बाद बच्ची एक सुनसान स्थान पर गंभीर हालत में मिली.

मासूम की हालत गंभीर

बच्ची की हालत देखते ही परिजन समझ गए की बच्ची से किसी ने दरिंदगी की है. पीड़िता के परिवारवालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

लोगों ने जमकर किया हंगामा 

व्यापारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार को बंद कर जमकर नारेबाजी की. आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन पुत्र चांद खान,  निवासी बिसावर को गिरफ्तार किया है.

पढ़ें  हाथरस: कक्षा 2 के छात्र का मर्डर, हॉस्टल डायरेक्टर की कार में मिली लाश; कृतार्थ के कत्ल की पूरी कहानी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment