7 साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, लेकिन नहीं होगा गिरफ्तार, जानिए आगे क्या करेगी पुलिस

Sanchar Now
3 Min Read

महिलाओं और बच्चियों पर होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने कई कड़े कानून बनाए हैं. लेकिन कानपुर देहात में रेप करने के बावजूद आरोपी लड़का खुलेआम खुम रहा है. लेकिन पुलिस चाह करके भी कोई कार्रवाई भी कर पा रही है. क्योंकि आरोपी 7 साल का बच्चा है. पांच साल की बच्ची की मां के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है. लेकिन कार्रवाई के लिए पुलिस अब कानूनी राय ले रही है. क्योंकि 9 साल से कम उम्र बच्चे की किसी भी अपराध में गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है.

यह हैरान कर देने वाला मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली इलाके से सामने आया है. जहां 16 सितंबर को पांच साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला सात साल का बच्चा उसके पास में आया और मासूम को खेलने के बहाने अपने घर ले गया. उस समय बच्चे के घर में कोई नहीं था.

बच्ची की मां के मुताबिक, कुछ देर बाद बेटी जब घर में लौट के आई तो वो बैठ नहीं पा रही थी और उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था. मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि सात साल के पड़ोसी लड़के ने उसके साथ गलत काम किया है. जिससे उसको बहुत दर्द हो रहा है.

पीड़ित मासूम की मां ने सात साल के बेटे के खिलाफ अकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस ने मेडकिल के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा और उसका इलाज करवाया.

वैसे तो रेप के मुलजिम को एफआईआर दर्ज करते ही पुलिस गिरफ्तार कर लेती है. लेकिन इस मामले में पुलिस चाह करके भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रहा रही. क्योंकि 9 साल से कम उम्र के बच्चे की किसी भी अपराध में गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है.

पढ़ें  एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार, 14 साल बाद पकड़ में आया चाचा की हत्या का आरोपी

इस मामले में अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रेप के मामले में बच्चे की उम्र 9 साल से कम है. इसलिए इसमें कानूनी राय ली जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment