Aaj Ka Panchang, 27 March 2025 : आज गुरु प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 27 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 27 मार्च 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि है. आज प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत दोनों का एकसाथ संयोग बना है. अगर संतान को छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है, इससे उसका काम बिगड़ रहा है तो इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर जौ अर्पित करें.

हाथ जोड़कर भगवान शिव से प्रार्थना करें. अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, आपको आर्थिक रूप से लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि के दिन आपको 3 मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके, उसे गले में धारण करना चाहिए.

बिजनेस की तरक्की के लिए प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि व्रत पर आपको पानी पीने योग्य पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए. मान्यता है इससे कुंडली में जनित दोष दूर होते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 27 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 27 मार्च 2025 (Panchang 27 March 2025)

तिथि त्रयोदशी (27 मार्च 2025, प्रात: 1.42 – 28 मार्च 2025, रात 11.03, इसके बाद चतुर्दशी शुरू होगी)
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
नक्षत्र शतभिषा
योग साध्या
राहुकाल  दोपहर 1.59 – दोपहर 3.31
सूर्योदय सुबह 6.29 – शाम 6.28
चंद्रोदय प्रात: 5.26 – शाम 4.25, 27 मार्च
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि कुंभ
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 27 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 27 March 2025)

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 27 November 2024 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त शाम 5.56 – रात 7.25
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 28 मार्च

27 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 6.17 – सुबह 7.49
  • आडल योग – प्रात: 12.34 – सुबह 6.17, 28 मार्च
  • गुलिक काल – सुबह 9.22 – सुबह 10.54
  • विडाल योग -सुबह 6.17 – प्रात: 12.34, 28 मार्च
  • पंचक – पूरे दिन
  • भद्रा काल – रात 11.03 – सुबह 6.16
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment