23 May 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 23 May 2024: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 02, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ला, पूर्णिमा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 10, जिल्काद 14, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि सायं 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार वैशाख पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत, श्री बुद्ध पूर्णिमा, श्री बुद्ध जयंती, वैशाख स्नान समाप्त।

सूर्योदय का समय 23 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 9 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 23 मई 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 मई 2024 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक। भद्रा काल का समय सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक।

पढ़ें  आज का पंचांग 17 अक्टूबर 2025 : आज रमा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का उपाय : भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment