कानपुर में वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश, शहर में हाई अलर्ट

Sanchar Now
3 Min Read

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक खौफनाक घटना सामने आई है। कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक युवक खुद पर केरोसिन डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित मछरिया की जामा मस्जिद में दोपहर के वक्त जुमे की नमाज अता की गई थी। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकठ्ठा हो गए। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। इसके साथ ही नए वक्फ कानून को रिजेक्ट करने की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया

इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे एक युवक खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने सैफ, रेहान, समर जिलानी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। सैफ ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना की भनक लगते ही पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मछरिया समेत सभी संवेदनशील इलाकों में फोर्स के साथ मार्च किया।

रिजेक्ट वक्फ बिल के लगा रहे थे नारे

डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। सभी मस्जिदों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। मछरिया की जामा मस्जिद पर कुछ लड़के हाथों में रिजेक्ट वक्फ बिल के पोस्टर लेकर नारे लगा रहे थे। जैसे ही हमारे पुलिसकर्मियों पोस्टर देखा फौरन उन्हें कब्जे में लिया गया, उसमें जो भी सक्रिय लोग थे उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया।

पढ़ें  दामाद ने सास और ससुर की धारदार हथियार से की हत्या, गिरफ्तार; कई वर्षों से पत्नी से चल रहा था विवाद

साजिश की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि इसके पीछे कौन लोग हैं। इसके साथ ही यह पोस्टर कहां छपे थे। इसमें किसकी साजिश है, कानपुर पुलिस गहराई से जांच कर रहे हैं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एक बच्चे के हाथ में केरोसिन था, उसे भी हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment