उन्नति ग्रुप रियल एस्टेट कंपनी के प्रमोटर अनिल मिठास को ईडी ने गिरफ्तार किया, 200 करोड़ का है मामला

Sanchar Now
2 Min Read

दिल्ली-एनसीआर के बेहद चर्चित उन्नति ग्रुप रियल एस्टेट कंपनी (Unnati Group Noida) के प्रमोटर अनिल मिठास को गिरफ्तार कर लिया गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा राजधानी दिल्ली, उत्तरप्रदेश के नोएडा, मेरठ में उन्नति ग्रुप रियल एस्टेट कंपनी और उससे जुड़े निदेशकों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया है. यह मामला करीब 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग जुड़ा हुआ है.

उन्नति ग्रुप के द्वारा नोएडा में करीब 2200 फ्लैट बनाने की योजना थी, लेकिन निवेशकों से करीब 500 करोड़ रुपए जुटाने के बाद उसमें से करीब 200 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है.

कौन है अनिल मिठास

अनिल मिठास, दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट कारोबारी है. वह उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी है, जो नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय एक मल्टी-सेक्टोरल कंपनी है. यह समूह रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है.

उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप ने नोएडा में कई प्रमुख हाउसिंग प्रोजेक्टस डेवलप किए हैं इनमें The Aranya (सेक्टर 119) और The Elite Address शामिल हैं.

इससे पहले भी 2018 में, उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) के आदेशों का पालन नहीं करने पर अनिल मिठास को गिरफ्तार किया गया था. उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप की कुछ सहयोगी कंपनियाँ, जैसे कि IVR Prime IT SEZ भी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने मचाया बवाल, किया गन्दा काम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment