नोएडा के कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, वापस भेजे गए सभी बच्चे, जांच शुरू

Sanchar Now
3 Min Read

NOIDA के शिव नादर, फादर एग्नेल स्कूल नोएडा, आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीराम मिलेनियम स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं. इन स्कूलों के अलावा दूसरे एजुकेशनल इंस्टिट्यूट को भी इसी तरह के मेल मिले हैं. जिससे कुल मिलाकर नोएडा के 6 से अधिक स्कूल प्रभावित है.

स्कूल मैनेजमेंट ने की छुट्टी 

रामाज्ञा स्कूल ने स्पष्ट किया है कि स्कूल को ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है. एहतियातन स्कूल को बंद कर दिया गया है और छात्रों की सुरक्षित डिस्पर्सल प्रोसेस शुरू की गई. स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया, जबकि वॉकर स्टूडेंट्स के गार्जियंस से तुरंत बच्चों को लेने आने की अपील की गई. क्लास 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी सुबह 10:30 बजे और क्लास 6 से 12 तक के छात्रों की छुट्टी 10:45 बजे तक के लिए कर दी गई.

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से घबराने की जरूरत न बताते हुए कहा कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय पहले से लागू हैं. वहीं फादर एग्नेल स्कूल, नोएडा ने बताया कि स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एहतियातन प्री-स्कूल को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है. स्कूल बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं और ऑनलाइन क्लाससेस भी नहीं होंगी.

आर्मी स्कूल को भी मिली धमकी 

आर्मी पब्लिक स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा मेल मिला, जिसके बाद स्कूल ऐड्मिनिस्ट्रैशन ने पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा को फर्स्ट प्राइऑरटी देते हुए छुट्टी कर दी. धमकी की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस, लोकल ऐड्मिनिस्ट्रैशन और बम निरोधक दस्ता ऐक्टिव हो गए. स्कूल कैंपस की जांच की जा रही है और साइबर टीम ई-मेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है.

पढ़ें  थोड़ा-थोड़ा बचा है रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और एक्‍ससे रोड का काम, 2 महीने में तैयार हो जाएगा नोएडा एयरपोर्ट

पुलिस ने क्या कहा ? 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिचूऐशन पूरी तरह कंट्रोल में है और अभी तक किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल है. कई अभिभावक सुबह-सुबह ही स्कूल पहुंच गए ताकि अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जा सकें. स्कूल प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment