ग्रेटर नोएडा में डाकियों ने नहीं निभाया अपना फर्ज, कर दी ऐसी करतूत; डाकपत्र लोगों तक न पहुंचाकर…

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डाक विभाग के कर्मचारियों की एक बड़ी कारस्तानी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में डाकियों ने विभिन्न ज्वायनिंग लेटर और आधार कार्ड उन लोगों तक नहीं पहुंचाए जिनके यह थे। ग्रेटर नोएडा के डाक विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी लापरवाही तब की, जब लोगों के जरुरी दस्तावेजों को एक बोरे में भरकर कबाड़ी को बेच दिया।

मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक कबाड़ी की दुकान है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर लोगों ने वीडियो देखकर डाक विभाग की लापरवाही पर नाराजगी और रोष जाहिर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोग एक बोरे से डाक पत्र समेत अन्य दस्तावेजों को बोरे से निकालते दिख रहे हैं। इन डाक पत्रों में आधार कार्ड और ज्वायनिंग लेटर भी शामिल है। इसके अलावा शादी कार्ड व सरकारी दस्तावेज भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि कई सालों की मांग के बाद बिसरख गांव में पोस्ट ऑफिस खोला गया था, लेकिन डाकिये इन डाकपत्रों व अन्य दस्तावेजों को उन तक पहुंचाने के बजाय कबाड़ियों को बेच रहे हैं।

बिसरख क्षेत्र के लोग लंबे समय से डाक पत्र न मिलने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डाक विभाग के आलाधिकारियों से कर रहे हैं। पंचशील ग्रींस एक सोसायटी निवासी विकास कुमार ने बताया कि कई सालों की मांग के पश्चात बिसरख गांव में डाक ऑफिस तो खुला, लेकिन उसका लाभ सोसायटी के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बावजूद डाकिये डाकपत्र तो दूर अहम दस्तावेजों को उन तक नहीं पहुंचाते। इस मामले में अभी तक डाक विभाग के किसी भी अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment