ड्यूटी के दौरान साथी सुरक्षकर्मी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक वन थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक पीएसओ को गिरफ्तार किया है। ब्रेथ एनालिसिस टेस्ट के विवाद के दौरान आरोपी ने अपने सहकर्मी पीएसओ को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया था।

थाना ईकोटेक वन पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे है टप्पल निवासी अर्ज कुमार अत्री को निम्बस फर्स्ट सोसायटी के मेन रोड से बूढा घरबरा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी पिस्टल ,6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

दरसअल, ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र की कोफोर्ज प्रा0लि0 कम्पनी मे मृतक चांद सिंह व आरोपी अर्ज कुमार अत्री दोनो पीएसओ के पद पर तैनात थे। 07 जनवरी को अर्ज कुमार अत्री उर्फ राजू की डयूटी रात्री शिफ्ट मे थी तथा चांद की डियूटी दिन शिफ्ट में चल रही थी। समय करीब 2 बजे चांद सिंह व ब्रेथ एनालेसिस टीम अर्ज कुमार अत्री उर्फ राजू के आवास पर टेस्ट करने के लिये आये तथा टेस्ट कराने को कहा तो अर्ज कुमार अत्री ने अपना टेस्ट कराने को मना कर दिया। इसी बात पर अर्ज कुमार अत्री उर्फ राजू का चांदसिंह के साथ विवाद हो गया तथा अर्ज कुमार अत्री उर्फ राजू ने अपनी लाईसेन्सी पिस्टल से चांद सिंह को दो गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भाग गया था।

पढ़ें  PET की परीक्षा के दौरान दो मुन्नाभाइयों को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment