जल्द ही गुड न्यूज देने जा रही हूं…लंबे समय बाद सीमा हैदर ने तोड़ी चुप्पी

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया था, तब सोशल मीडिया पर यह सवाल भी जोर पकड़ने लगा था कि पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर को क्यों नहीं निकाला जा रहा है. इस बहस के बीच अब सीमा ने अपने नए वीडियो संदेश में कहा है कि वह बहुत जल्द एक “गुडन्यूज” देने वाली हैं.

सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं और ग्रेटर नोएडा में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है और लंबे समय की चुप्पी के बाद फिर से अपने यूट्यूब चैनल पर सक्रिय हुई हैं. रविवार रात एक वीडियो में सीमा ने कहा कि वह बहुत जल्द एक खुशखबरी देने वाली हैं. हालांकि उन्होंने अभी यह नहीं बताया कि यह गुडन्यूज किस बात को लेकर है, क्या यह कानूनी राहत है, कोई नई यूट्यूब सीरीज या फिर कुछ व्यक्तिगत?

सीमा हैदर का मामला अदालत में लंबित

सीमा हैदर का मामला अदालत में लंबित है. वह नेपाल के रास्ते भारत आई थीं और कानूनी रूप से उनके पास वीजा नहीं है. ऐसे में उन्हें नागरिकता मिलने की कोई तत्काल संभावना नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना है कि भारत सरकार या अदालत से उन्हें कोई अस्थायी राहत मिल सकती है, जिससे वह भारत में कुछ और समय के लिए वैध रूप से रह सकें.

पढ़ें  75 साल के बुजुर्ग की हैवानियत, बच्ची को भंडारा खिलाने के बहाने की गंदी हरकत

सीमा ने की सचिन मीणा की तारीफ

वीडियो में सीमा ने सचिन मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे पिता हैं और बच्चों को पढ़ा रहे हैं. इसके उलट उन्होंने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को कठोर शब्दों में निशाना बनाया और कहा कि वह गालियां देता है, जबकि सचिन उनके बच्चों को बेहतर जिंदगी दे रहे हैं. इस तुलना के जरिए सीमा हैदर खुद को एक भारतीय जीवनशैली में रचने-बसने की कोशिश करती दिखीं.

गुडन्यूज को लेकर लगाए जा रहे कयास

गुडन्यूज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक डॉक्युमेंट्री प्रोजेक्ट, सामाजिक स्वीकृति या फिर कानूनी राहत से जुड़ी हो सकती है. यह भी संभव है कि वह भारतीय नागरिकता की मांग को लेकर कुछ बड़ा कदम उठाने जा रही हों. हालांकि, जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह रहस्य बना रहेगा. सीमा हैदर का यह कदम ऐसे वक्त में आया है जब भारत सरकार सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपना चुकी है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. इसी पृष्ठभूमि में सीमा का वीडियो और गुडन्यूज की घोषणा, उसे एक बार फिर राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बना देती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment