शादी करोगी या नहीं… लड़की के घर के सामने चिल्ला रहा था युवक, फिर खुद को लगा ली आग

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के बलिया में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने पहले खुद पर पेट्रोल डाला फिर आग लगा ली। उसके आग लगाते ही हड़कंप मच गया। लपटों में घिरा युवक खुद को बचाने के लिए दौड़ता रहा। किसी तरह आग बुझाई गई। युवक कई दिनों से लड़की के परिजनों पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। मामला फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव का है। युवक को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आमडारी निवासी 25 वर्षीय फैयाज अहमद का एक किशोरी से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिजन इसमें रोड़ा अटका रहे थे। गुजरात में काम करने वाला युवक सोमवार की रात गांव आया था। बताया जाता है कि सुबह वह हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर लड़की के घर के सामने पहुंचा और परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

वह परिजनों को पेट्रोल दिखाकर खुद को आग लगाने की धमकी भी देने लगा। जब किशोरी के घरवालें उसके दबाव में नहीं आये तो उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल ली। उसने माचिस जलाने की कोशिश की तो परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बीच माचिस की चिंगारी पहले जमीन पर गिरे पेट्रोल पर पड़ी और वहां से भड़की आग ने युवक को अपनी आगोश में ले लिया। युवक के कमर से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह जलने लगा तो वह तड़पते हुए इधर उधर भागने लगा।

पढ़ें  रिटायर्ड फौजी ने कुत्ते को मारी गोली, सिर्फ इस बात से हो गया था नाराज

लपटों से घिरे युवक को देख हड़कंप मच गया। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। आग बुझाते ही बुरी तरह जला युवक जमीन पर धड़ाक से गिर पड़ा। उसको अस्पताल पहुंचाया। इस सम्बंध में एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि युवक के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment