कौशांबी में हाईवे पर बीयर की बोतल फोड़ते युवती का वीडियो वायरल, दे रही थी बड़ी दुर्घटना को दावत

Sanchar Now
1 Min Read

कौशाम्बी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। हाईवे पर वीडियो में एक युवती बियर की बोतल तोड़ते हुए रील बनाती नजर आ रही है। यह घटना सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन NH-2 हाईवे के पास की बताई जा रही है।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवती रात के समय सुनसान हाईवे पर खड़ी है और दीवार से बियर की बोतल तोड़ती है, जबकि कैमरे में यह सब रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस क्लिप में युवती की पहचान जानवी के रूप में की गई है।

इस तरह का वीडियो बनाना सिर्फ कानूनी तौर पर अनुचित नहीं है, बल्कि युवती की खुद की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। सुनसान हाईवे पर देर रात इस तरह की हरकतें हादसों या आपराधिक घटनाओं को न्योता दे सकती हैं।

वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो सामने आने पर कौशाम्बी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो की लोकेशन और तारीख की पुष्टि की जा रही है। संबंधित युवती से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह वीडियो किस उद्देश्य से बनाया गया था। इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  गर्व है कि हमारी सरकार ने गिराई 370 की दीवार, राष्ट्र प्रेरणा स्थल से गरजे पीएम मोदी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment