रात में पति से झगड़ा कर महिला ने छोड़ा घर… सड़क पर मांगी लिफ्ट, दरिंदों ने गाड़ी में बैठाया, किया गैंगरेप

Sanchar Now
3 Min Read

मेरठ में BJP पार्षद के ड्राइवर की पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला पति से झगड़े के बाद घर से निकल गई थी। आरोप है कि रास्ते में तीन युवक लिफ्ट देने के बहाने उसे अपने कमरे में ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की। इसके बाद आरोपी उसे रेलवे हाल्ट के पास छोड़कर फरार हो गए।

जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ बताया तो जान से मार देंगे। उन्होंने कहा- तुम जानती नहीं, हम कौन हैं। महिला रोते हुए घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। पति ने पार्षद को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।

पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन हंगामे के बाद FIR दर्ज की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की है, जबकि गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज हुआ। मामला लिसाड़ी थाना क्षेत्र का है।

महिला को घर छोड़ने के बहाने कमरे में ले गए

ब्रह्मपुरी के ऐरा गार्डन निवासी युवक BJP पार्षद की गाड़ी चलाता है। बुधवार रात उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी घर छोड़कर बाहर निकल गई। युवक ने आवाज देकर उसे बुलाया, लेकिन वह नहीं मानी और आगे निकल गई।

रात में भटकते-भटकते वह लिसाड़ी गेट के समर गार्डन पहुंच गई, जहां उसे तीन युवक मिले। उन्होंने उससे पूछा- कहां जाना है? चलो, छोड़ देते हैं। पहले तो महिला ने मना कर दिया, लेकिन युवकों ने कहा- इतनी रात को घूमना ठीक नहीं है, हम आपको घर छोड़ देंगे। इसके बाद महिला उनकी बाइक पर बैठ गई। मगर वे उसे अपने कमरे पर ले गए।

पढ़ें  'चल निकल यहां से, तुम्हारी औकात है यहां'..., सीओ ने निर्दलीय प्रत्याशी को धक्के देकर बाहर निकाला- देखें VIDEO

हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी, फिर रेलवे हाल्ट के पास छोड़ भागे

महिला ने युवकों से पूछा- यहां क्यों लाए हो?’इसके बाद युवकों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और दरिंदगी की। फिर महिला को नूरनगर रेलवे हाल्ट के पास छोड़कर भाग गए। महिला किसी तरह घर पहुंची और पति को पूरी घटना की जानकारी दी। गुरुवार को पति पार्षद के साथ लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा।

आरोप है कि पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद रात में पार्षद कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंचे, तब जाकर FIR दर्ज की गई। पुलिस महिला को लेकर घटनास्थल पर गई, जहां तीनों आरोपी मिल गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सद्दाम, वसीम और शहजाद के रूप में हुई है।

पुलिस बोली- FIR न लिखने की बात गलत

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया- पुलिस को देर रात महिला से गैंगरेप की जानकारी मिली। पुलिस महिला को लेकर वारदात की जगह पहुंची। जहां से तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। FIR न लिखने की बात गलत है। पुलिस ने सूचना पर तत्काल एक्शन लिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment