मुजफ्फरनगर: 6 मर्डर, 20 लूट समेत 35 मुकदमे… पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया 1 लाख का इनामी बदमाश

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को पुलिस की एक कुख्यात अपराधी के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी ढेर हो गया. इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है, जिससे वो घायल हो गया. कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने अधिकार ने बताया एनकाउंटर में मारे गए अपराधी पर एक लाख रुपये का इनाम था और पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी. आरोपी की पहचान नई कुरैशी के तौर पर हुई हैं. उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

एक लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को गश्त के दौरान पुलिस ने मीरापुर थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया. शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.

जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और घेराबंदी शुरू कर दी. उधर से आरोपी फायरिंग कर रहा था, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गई, जिसमें बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और गिर पड़ा. इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया है.

पुलिस की गोली लगने से हुई मौत

पुलिस की टीम तत्काल बदमाश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी की पहचान नईम कुरैशी के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि कुरैशी पर लूट व हत्या के प्रयास के लगभग 35 मामलों में शामिल था और वह मुजफ्फरनगर, मेरठ और सहारनपुर जिलों में सक्रिय था.

पढ़ें  दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में लगी भीषण आग, 130 झुग्गी जलकर खाक

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल कालू राम भी गोली लगने से घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment