ऑटो एक्सपो में शाहरुख खान ने हुंडई की इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 की लॉन्च

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2023 की बुधवार को शुरुआत हो गई ऑटो एक्सपो में देश-विदेश की सैकड़ों कंपनियां अपनी भविष्य की कांसेप्ट में आने वाली गाड़ियों की लॉन्चिंग कर रही हैं बुधवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में हुंडई ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 5 को लॉन्च कर दिया। इस मौके पर कंपनी के ब्रांड एमेस्टर वे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी मौजूद रहे। कम्‍पनी सिंगल फुली-लोडेड वेरिएंट वाली इस कार के लिए 44.95 लाख रुपये तय की है। कम्‍पनी ने बीते साल 21 दिसंबर से 1 लाख रुपये में पहले से ही बुकिंग खोल दी गई थी। यह कीमत कार के पहले 500 ग्राहकों के लिए लागू है। जल्‍द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

ऑटो एक्‍सपो में हुन्‍डाई ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक5 को लांच कर दिया। कम्‍पनी सिंगल फुली-लोडेड वेरिएंट वाली इस कार के लिए 44.95 लाख रुपये तय की है। कम्‍पनी ने बीते साल 21 दिसंबर से 1 लाख रुपये में पहले से ही बुकिंग खोल दी गई थी। यह कीमत कार के पहले 500 ग्राहकों के लिए लागू है। जल्‍द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

ऑटो एक्सपो में हुंडई कम्‍पनी की इस इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज पर बैटरी रेंज 481 किमी तक की है। इस कार की गति भी बहतरीन है। इस कार की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के एमडी और सीईओ चुंग ई सन ने कहा कि हम शानदार भविष्‍य की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में कम्‍पनी को भारत में आयोनिक ब्रांड को पेश करते हुए हम काफी प्रसन्‍नता हो रही है। इस कार के द्वारा हमने ग्राहकों को एक बेहतर विकल्‍प देने का प्रयास किया है। इसमें इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी ग्राहकों को काफी आकर्षित करेगी। दुनिया पंप टु प्लग क्रांति की तरफ बढ़ रही है। हुन्‍डाई आयोनिक5 को भारत में इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। इसे यूरिटी परफॉर्मेंस, रिलायबिलिटी और यूजेबिलिटी के मानकों पर तैयार किया गया है।

पढ़ें  Here Are 6 Brands and Designers to Look Out for Next Year

यह कार भारत में कोरियाई कार निर्माता कम्‍पनी की किसी भी दूसरी कारों से बिल्‍कुल अलग है। इस कार में रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक लुक में नेक्स्ट जनरेशन की डिज़ाइन एलिमेंट्स ऑल-एलईडी हेडलैम्प्स और एलईडी टेल लैंप्स के लिए एक पिक्सेलेटेड थीम है। इसमें 20-इंच एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड एलॉय व्हील शामिल हैं। भारतीय बाजार में ये कार तीन कलर ऑप्शन – ऑप्टिक व्हाइट, ग्रेविटी गोल्ड मैट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment