ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे सहित 2 हादसों में एक की मौत, 2 घायल

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों आपस मे टकरा गए। जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई वहीं दो अन्य ट्रक और कैंटर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए दादरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वही दूसरा हादसा बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ जहां पर मिक्सर कंक्रीट ट्रक कार के ऊपर पलट गया जिसमे कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

दरअसल, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह तड़के में तीन वाहन जिनमें दो ट्रक और एक कैंटर आपस में टकरा गए। यह हादसा कासना से दादरी की तरफ आ रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्रसेनपुर गांव के पास हुआ। जिसमें एक ट्रक चालक गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक और अन्य ट्रक व कैंटर के चालक अमरपाल व सुनील को गंभीर चोटें आई है। जिनको सीएससी दादरी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक ट्रक रोड पर पलट गया जिससे एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड में कराया और यातायात को सुचारू कराया पुलिस ने मृतक ड्राइवर का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में ट्रक संख्या आरजे 14 जीसी 8078 के ड्राइवर जयपुर के थाना सामोद निवासी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य वाहन जिनमें ट्रक यूपी 19 टी 1815 व कैंटर यूपी 80 बीटी 5867 के चालक अमरपाल व सुनील को गंभीर चोट आई है। तीनों गाड़ियां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास आपस में टकरा गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वही गोपाल के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पढ़ें  डेढ़ गुना दामों पर बिके ग्रेटर नोएडा के तीन बिल्डर भूखंड, ग्रेनो प्राधिकरण को 200 करोड़ की जगह मिले 305 करोड़

दूसरी मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। जहाँ राइस सिटी पुलिस चौकी के पास कंक्रीट मिक्सर ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया जिसमें कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है किसी को कोई जन हानि नही हुई है वही दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है।

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह तड़के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक व एक कैंटर का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वही मृतक ड्राइवर के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक ड्राइवर के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment