फटा सिर, पेट से निकली आंतें, कटी उंगलियां… कानपुर में LLB के छात्र पर सरेआम चापड़ से हमला, फिर घायल को तड़पता छोड़ भाग निकले हमलावर

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक भयावह घटना हुई है। यहां एक LLB छात्र अभिजीत सिंह चंदेल पर मेडिकल स्टोर संचालक और उसके तीन साथियों ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अभिजीत का सिर फट गया, पेट फटने से आंतें बाहर आ गईं और उसके हाथ की अंगुलियां भी काट दी गईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

कानपुर यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का LLB स्टूडेंट अभिजीत शनिवार रात करीब 9 बजे दवा खरीदने के लिए घर के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गया था। वहां दवा के पैसे को लेकर उसका मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह से झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दुकान पर बैठे अमर सिंह के भाई विजय सिंह, उसके दोस्त प्रिंस राज श्रीवास्तव और निखिल ने अभिजीत के साथ मारपीट दी। उन्होंने चापड़ निकालकर अभिजीत पर हमला कर दिया। एक के बाद एक उसके सिर पर कई वार किए जिससे अभिजीत का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

सिर पर 14 टांके, 2 घंटे चला ऑपरेशन

हमलावरों ने जमीन पर गिरे अभिजीत के पेट पर भी चापड़ से वार किए, जिससे उसका पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं। इतना ही नहीं, जब अभिजीत जान बचाने के लिए भागने लगा तो हमलावरों ने फिर उसे पकड़ लिया और उसके एक हाथ की दो उंगलियां काट दीं। इतने में अभिजीत की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। लाठी-डंडों के साथ भीड़ देखकर चारों आरोपी भाग निकले। लोग अभिजीत को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 14 टांके लगाए और 2 घंटे तक पेट की सर्जरी की। अभिजीत की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

पढ़ें  जनसुनवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी पर फरियादी ने ब्लेड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि हमलावरों में से एक, प्रिंस राज श्रीवास्तव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो खुद को वकील बताता है। उसके खिलाफ काकादेव थाने में रंगदारी और जमीन कब्जाने का मुकदमा भी दर्ज है। इस मामले में एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है। एक की तलाश जारी है। दवा की दुकान को सील कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment