नोएडा। सेक्टर-161 में गुलावली गांव की प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर हो रहे निर्माण को नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को तोड़ा। यहां वर्क सर्किल-10 ने अभियान चलाया। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि मौके पर चारदीवारी कर कुछ लोगों की तरफ से जमीन को घेरा जा रहा था। प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र होने के चलते निर्माण की अनुमति नहीं है। इसलिए पहले भी रोका गया था। लेकिन निर्माण जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर तोड़फोड़ की। मौके पर करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन मुक्त करवाई गई। इसके साथ ही कोई और अवैध निर्माण कोई न करे इसके लिए सार्वजनिक तौर पर सूचना भी दी गई।
प्राधिकरण के एसीईओ पुष्प राज सिंह ने बताया कि अतिक्रमण व अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
गौतमबुद्ध नगर में बुलडोजर कार्रवाई जारी, नोएडा सेक्टर-161 में चल रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने ध्वस्त किया
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal
www.sancharnow.com
Leave a Comment
Leave a Comment
