हरिद्वार में भाजपा कार्यसमिति की बैठक, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, थोड़ी देर में राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल

Sanchar Now
2 Min Read

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है।

आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना पर भी चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी कार्य समिति में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। प्रदेश कार्य समिति में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव को रखा जाएगा इसके अलावा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को प्रस्तुत किया जाएगा।

हैट्रिक के साथ बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता भाजपा की जीत का संकल्प लेकर जाएंगे। सरकार बनाने के लिए लाखों कार्यकर्ता काम करेंगे, ताकि, विकास की जो गंगा आगे बढ़े है, उसे और ज्वादा तेजी गति से प्रवाहित करने काम करेंगे।

पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

बैठक में दोपहर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। वह आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ के संगठन व सरकार में काम करने के उनके लंबे अनुभव से प्रदेश भाजपा को जीत के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

बीते दिनों भाजपा राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने देहरादून पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 65 पार के लक्ष्य पाने की राह दिखाने के साथ प्रदेश भर में जनआशीर्वाद यात्रा व संवाद कार्यक्रम को दिसंबर तक करने का लक्ष्य दिया था। अब विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों को सुरक्षित चुनावी जीत का मंत्र देंगे।

पढ़ें  आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं, छात्राओं, वकीलों को राहत की तैयारी, योगी सरकार का अनुपूरक बजट आज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment