नोएडा में तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sanchar Now
2 Min Read

शराब ठेके के सेल्समैन से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को थाना सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई नगदी में से 78 हजार रुपए ,बाइक,3 तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 3 बदमाश को किया गिरफ्तार

सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना सूरजपुर प्रभारी पुलिस टीम के साथ जैतपुर गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान 130 मी रोड की तरफ से काले रंग की बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार फायर करते हुए सेक्टर डेल्टा वन की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा कर जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई तो एक बदमाश घायल हो गया।

बरामद हुए अवैध हथियार

इस दौरान उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम हीरा उर्फ छोटे पुत्र प्रमोद कुमार निवासी लोनी गाजियाबाद बताया। पुलिस टीम ने कांबिंग के बाद फरार बदमाश नितिन उर्फ मोगली पुत्र देशपाल निवासी बादशाह नगर दादरी तथा फरमान पुत्र फिरोज निवासी बैंक विहार कॉलोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को दबोच लिया। तीनों बदमाशों के पास से 78 हजार रुपए , तमंचे, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 13 दिन पहले साकीपुर गांव स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से 248600 रुपए लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनके पास से बरामद हुए 78 हजार रुपए उन्होंने सेल्समैन से लूटे थे। पकड़े गए नितिन उर्फ मोगली ने सेल्समैन की रेकी की थी। रेकी के बाद तीनों बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें  जैतपुर रोटरी से सटे पार्क व ग्रीन बेल्ट के दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू, ओएसडी गुंजा सिंह ने लिया जायजा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment