सहारनपुर में UP STF का बड़ा एक्शन, 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज एनकाउंटर में ढेर, 30 क्रिमिनल केस थे दर्ज

Sanchar Now
3 Min Read

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई. सिराज अहमद सुल्तानपुर के एक चर्चित हत्या मामले में फरार चल रहा था और उस पर यूपी के कई जिलों में गंभीर धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे.

सुल्तानपुर हत्या कांड के बाद से था फरार

सिराज अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का निवासी था. उसने वहां एक चर्चित हत्या को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके सिर पर करीब एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर पहुंचा था सिराज

खुफिया जानकारी के अनुसार, सिराज अहमद पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर के गंगोह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचा था. इसी दौरान STF को उसके मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिली. मुखबिर की सूचना पर STF की टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी कर सिराज को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरा देख सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. STF की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सिराज अहमद मारा गया.

हथियार, कारतूस और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद मौके से STF ने सिराज अहमद के पास से 30 बोर और 32 बोर की पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल, एक छोटा बैग और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं.

पढ़ें  यूपी में इन राज्यकर्मियों का नहीं होगा प्रमोशन, योगी सरकार ने IAS व PCS अफसरों के लिए भी जारी किया नया आदेश

30 से अधिक संगीन मुकदमे थे दर्ज

सिराज अहमद पर हत्या, हत्या के प्रयास, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) समेत करीब 30 गंभीर मुकदमे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज थे. वह लंबे समय से कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था.

मुख्तार का करीबी, डी 68 गैंग का लीडर था सिराज

1 लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सिराज अहमद मुख्तार अंसारी बहुत करीबी और सुल्तानपुर जिले का कुख्यात अपराधी था. सिराज अहमद डी-68 गैंग का लीडर भी था. ऐसा बताया जा रहा है कि सिराज की आधा दर्जन गाड़ियों और 7 बेश कीमतीकी करोड़ों की संपत्ति को जिला प्रशासन द्वारा पहले ही कुर्क कर लिया था. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई थी, जिससे जिले के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मच गया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment