दिल्लीः रात को टहल रहे पुलिसकर्मी और पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं. ताजा मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है जहां बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. बदमाशों ने हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को गोली मार दी. घायल दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल रात के खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे. इसी दौरान दो बदमाशों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया. बदमाशों ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े.

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े. मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार चल रहा है. दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घायल हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में कहा है कि स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी को गोली मारी गई है. पुलिस ने ये भी कहा है कि घटना की जांच की जा रही है. घटना की वजह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि लूट की कोशिश का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी होगी.

पढ़ें  दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या: गले में रस्सी कसने के निशान, नाक से बहता दिखा खून; प्रयागराज में 72 घंटे में तीसरा मर्डर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment