यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 400 करोड़ की जमीन पर अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी तोड़फोड़ की है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर 02 फरवरी 2026 को प्राधिकरण की अधिसूचित सीमा में यह अभियान चलाया गया। ग्राम दयानतपुर के खसरा संख्या 463 (क्षेत्रफल 4.6660 हेक्टेयर) में ‘ऐंग्रीन सिटी’ नाम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी तथा खसरा संख्या 447 (क्षेत्रफल 3.0090 हेक्टेयर) में कुल 7.6750 हेक्टेयर यानी लगभग 76,750 वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। यहां 60 फीट चौड़ी सड़क सहित अन्य अवैध निर्माण किए जा रहे थे।

दरअसल, इसी क्रम में ग्राम साबौता मुस्तफाबाद में लगभग 24,000 वर्गमीटर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को भी गिराया गया। प्राधिकरण क्षेत्र में कुल लगभग 1.07 लाख वर्गमीटर भूमि पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग हटाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और स्थानीय थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

प्राधिकरण अधिकारियों ने अवैध निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों को सख्त चेतावनी दी कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति प्लॉटिंग, कॉलोनी काटने या निर्माण करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने साफ किया है कि भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पढ़ें  लीज डीड न कराने वालों पर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण सख्त, 39 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment