बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस: 300 करोड़ पार करने के बाद अब 400 करोड़ से इतनी दूर सनी देओल की फिल्म, 11वें दिन हुई इतनी कमाई

Sanchar Now
3 Min Read

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के रूप में आई यह वॉर ड्रामा दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और अब अपने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बॉर्डर 2 पिछले 10 दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब 11वें दिन सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ने शाहिद कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. आइए जानते हैं बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट अपडेट्स.

11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने पहले 10 दिनों में भारत में करीब 301.89 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. दूसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई हुई, जहां शनिवार को 17-18 करोड़ और रविवार को 22-23 करोड़ के आसपास रही. अब 11वें जो वर्किंग डे है, कलेक्शन में गिरावट आई है. अनुमान है कि आज फिल्म 7 से 9 करोड़ रुपये के बीच कमाएगी. कुछ रिपोर्ट्स में सुबह के शो में कम ऑक्यूपेंसी दिखी. अब फिल्म के मेकर्स टीसीरीज ने फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी कर दिए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह का नेट कलेक्शन भारत में 308.41 करोड़ रुपये हो गया है.

इन फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन ‘बॉर्डर 2’ शाहिद कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘कबीर सिंह’ (278.8 करोड़), ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (277.75 करोड़) और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (276.62 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बजवा, मोना सिंह जैसे कलाकार हैं. निर्देशक अनुराग सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस कहानी को भव्य तरीके से पेश किया है. नॉस्टैल्जिया, सैनिकों की बहादुरी और भावुकता ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 370-400 करोड़ के आसपास का आंकड़ा छू लिया है.

पढ़ें  लाइव कॉन्सर्ट में फैन ने आयुष्मान खुराना पर लुटाए Dollar, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment