‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’, सीएम योगी ने अपने गांव पंचूर में किया रात्रि विश्राम; बच्चों से देर तक की बात

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया और शनिवार को गांव के भ्रमण पर निकले। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और बच्चों को टाफी-चाकलेट देकर दुलारा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने पैतृक गांव पंचूर में सुबह भ्रमण किया। इस दौरान वे अपने काफी नाते-रिश्तेदारों से मिले। उन्होंने बच्चों को दुलार किया। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता जताते हुए प्यार से कहा भी कि हम भी तुम्हारे दादा हैं। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलार करते हुए स्नेहपूर्वक यह टिप्पणी की।

इस दौरान उनके गांव भ्रमण और नाते-रिश्तेदारों से मिलने के दौरान सामने यह वाक्या भी सामने आया जहां उन्होंने लोगों को गांव में बसने और खेती करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और खेती-बाड़ी को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उस स्कूल के नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया, जहां से उन्होंने कक्षा नौ तक शिक्षा ग्रहण की। शिक्षा को लेकर उनकी रुचि व प्रेम को दर्शाता है। बहुत कम लोगों को ये मौका मिलता है कि जिस परिसर से उन्होंने पढ़ाई की वो वहां का विकास सुनिश्चित करें। योगी आदित्यनाथ अपने गांव में बच्चों से मिले। अपने जन्मस्थान का स्नेह पाना और वहां की जनता के लिए कुछ करना एक अलग ही सौभाग्य की बात होती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में पंचूर पहाड़ों पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अपने गांव पंचूर पहुंचे। एक बार फिर लोगों ने देखा कि इतने बड़े राज्य के मुखिया का परिवार कितना साधारण है, पृष्ठभूमि कितनी सामान्य है। पुराने समय में यहां की कनेक्टिविटी आज की तरह नहीं रही होगी, फिर भी वहां से निकला एक लड़का मेहनत से उच्च-शिक्षा भी प्राप्त करता है, अपने ज्ञान के कारण एक विशाल मठ का उत्तराधिकारी भी बनता है और जनता के बीच लोकप्रियता प्राप्त कर मुख्यमंत्री भी बनता है।

पढ़ें  शराब पार्टी में दोस्तों के बीच पैसों को लेकर हुआ विवाद… चाकूबाजी में दो की मौत, तीसरा फरार

योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक विद्यालय से पांचवीं तक, बिथ्याणी के जूनियर हाईस्कूल से आठवीं तक, चमकोट खाल के जनता इंटर कॉलेज से नौवीं और नरेंद्र नगर के खाड़ी हाईस्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। कोटद्वार के महाविद्यालय से बीएससी तक पढ़ाई की।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment